गढ़वा / डेस्क: गढ़वा थाना प्रभारी के पद पर सुनील तिवारी की नियुक्ति की गई है। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने, आपराधिक घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई करने और आम जनता की समस्याओं को सुनकर उसका समाधान करना उनकी जिम्मेदारी होगी। साथ ही उन्होंने आम लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह की समस्या या अपराध की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता
Post Views: 317










