गढ़वा, 28 अगस्त 2025।
झारखंड पेंशनर्स कल्याण समाज, गढ़वा की मासिक बैठक आज पेंशन कार्यालय में समाज के उपाध्यक्ष श्री गोपाल राम की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक की शुरुआत में श्री राम ने सभी आगंतुकों का मंच के माध्यम से स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि आज की बैठक में एजेंडा के सभी बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। बैठक में 5 सितंबर शिक्षक दिवस मनाने के प्रस्ताव पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्होंने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जीवनी पर प्रकाश डाला।
बैठक का संचालन संयुक्त सचिव श्री श्याम बिहारी राम ने किया। वहीं, सचिव श्री अशर्फी राम ने निर्धारित झंडा के अनुसार विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। कोषाध्यक्ष श्री संतोष कुमार ने जुलाई माह का आय-व्यय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया।
सभा के दौरान श्रवण कुमार ने अपने व्यंग्यात्मक जोक्स से माहौल को खुशनुमा बना दिया। अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे।
बैठक में निम्न प्रस्ताव पारित किए गए—
- विगत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि सर्वसम्मति से की गई।
- कोषाध्यक्ष द्वारा प्रस्तुत आय-व्यय प्रतिवेदन को अनुमोदित किया गया।
- 5 सितंबर को शिक्षक दिवस समारोह मनाने का प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित किया गया। इस अवसर पर सभी सदस्यों को कार्यालय में प्रातः 11 बजे उपस्थित रहने का आह्वान किया गया।
- 15 अगस्त समारोह के सफल आयोजन पर सभी आगंतुकों को बधाई दी गई।
अंत में अध्यक्षीय संबोधन के उपरांत सभा की समाप्ति की घोषणा की गई।
इस अवसर पर श्री गोपाल राम, श्याम बिहारी राम, अशर्फी राम, श्रवण कुमार, सत्येंद्र कुमार सिंह, ईदू भूषण मिश्रा, रामाधार ठाकुर, सरजू प्रसाद गुप्ता, शशि भूषण राम, सुभाष उरांव, रामाधार यादव, सुदामा राम, राजकुमार मेहता, मुंशी राम, नपुरी देवी सहित अन्य महिलाएं एवं सदस्य उपस्थित रहे।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










