काव्यानुरागी नवोदित रचनाकारों के लिए वरदान है : एसडीओ संजय कुमार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा ला एवं समाज सेवा को समर्पित संस्था पं. हर्ष द्विवेदी कला मंच, नवादा (गढ़वा) द्वारा नवोदित रचनाकारों को समर्पित मासिक कार्यक्रम ‘काव्यानुरागी’ का ग्यारहवाँ आयोजन बंधन मैरिज हॉल, नवादा मोड़, गढ़वा में किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती के बलरामपुर (छत्तीसगढ़) जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, समाजसेवी अलखनाथ पांडेय, संस्कार भारती छत्तीसगढ़ प्रांत के संगीत विधा संयोजक पवन कुमार पाण्डेय, अखिल विश्व गायत्री परिवार के गढ़वा जिलाध्यक्ष विनोद कुमार पाठक, समाजसेवी राकेश पाल, वरिष्ठ पत्रकार सियाराम शरण वर्मा, फिल्म निर्माता दयाशंकर गुप्ता, संस्कार भारती पलामू विभाग प्रमुख डॉक्टर शंभू कुमार तिवारी, संस्कार भारती गढ़वा जिला इकाई के मंचीय कला संयोजक प्रेम दीवाना व्यास तथा पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच के निदेशक नीरज श्रीधर ‘स्वर्गीय’ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

सरस्वती वंदना की प्रस्तुति हैप्पी चंद्रम ने दी।
काव्यानुरागी का परिचय देते हुए गढ़वा जिले के साहित्यकार व काव्यानुरागी के प्रमुख स्तम्भ प्रमोद कुमार ने कहा कि पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच द्वारा साहित्यकारों की नई पौध तैयार करने का एक सशक्त उपक्रम है काव्यानुरागी।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि साहित्यकारों की नई पीढ़ी को तैयार करने का बहुत ही सशक्त माध्यम है पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच द्वारा आयोजित नियमित मासिक कार्यक्रम काव्यानुरागी। देखा जाय तो काव्यानुरागी नवोदित रचनाकारों के लिए वरदान है। वरिष्ठ साहित्यकारों को चाहिए कि काव्यानुरागी के आयोजन में उपस्थित होकर वे नवोदितों का उचित मार्गदर्शन करें, जिससे साहित्यकार की नई पीढ़ी परिष्कृत होकर अस्तित्व में आ सके। मैं भी काव्यानुरागी के आयोजनों में हर सम्भव सहयोग करने का प्रयास करूँगा।
इस अवसर पर एसडीओ संजय कुमार ने भी राष्ट्रीयता और मानवता को समर्पित अपनी एक उत्कृष्ट काव्य-रचना प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विशिष्ट अतिथि संस्कार भारती बलरामपुर जिला (छत्तीसगढ़) के अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि साहित्य विधा का बड़ा ही सुंदर आयोजन है काव्यानुरागी। बहुत से ऐसे रचनाकार हैं जिन्हें उचित मंच नहीं मिलता। ऐसे में उनकी प्रतिभा दम तोड़ देती है। किंतु काव्यानुरागी के नाम से नवोदितों को उचित मंच प्रदान करने का जो कार्य किया जा रहा है वह अत्यंत सराहनीय है। पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच के निदेशक नीरज श्रीधर ‘स्वर्गीय’ से मैं आग्रह करता हूँ कि हमारे बलरामपुर जिले में भी इस आयोजन को प्रारम्भ किया जाय।
विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद् अलखनाथ पांडेय ने कहा कि काव्यानुरागी नामक आयोजन सभी के लिए प्रेरणप्रद है। काव्यानुरागी नामक आयोजन के माध्यम से उचित मंच प्रदान कर नई पीढ़ी में साहित्य-विधा के प्रति रुचि जगाने का जो कार्य किया जा रहा है वह अत्यन्त सराहनीय है। मेरे विचार से समय-समय पर साहित्य-विधा से संबंधित कार्यशाला का भी आयोजन किया जाना चाहिए।
इस अवसर पर उपस्थित समाजसेवी राकेश पाल ने कहा कि काव्यानुरागी जैसे आयोजन समाज के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस आयोजन में मैं हर प्रकार से मदद करने को तैयार हूँ।
अखिल विश्व गायत्री परिवार के जिला संयोजक विनोद पाठक ने कहा कि पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच का काव्यानुरागी नामक आयोजन यज्ञ के समान है। इसमें हर सक्षम लोगों को अपनी आहुति प्रदान कर सकारात्मकता को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देना चाहिए।
काव्यानुरागी के इस आयोजन में पाँकी से आए इंद्रदेव कुमार, सौरभ कुमार तिवारी, अधिवक्ता जयपूर्णा विश्वकर्मा, धर्मेंद्र कुमार पुष्कर, संस्कार भारती छत्तीसगढ़ प्रांत के संगीत विधा संयोजक पवन कुमार पाण्डेय , डॉक्टर राम ईश्वर विश्वकर्मा, राम लखन यादव, अधिवक्ता राजीव रंजन तिवारी, साहित्यकार प्रमोद कुमार आदि ने अपने काव्य-पाठ से उपस्थित दर्शकों को भाव विभोर कर दिया।
इस अवसर पर संस्कार भारती गढ़वा जिला अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी, संस्कार भारती मेदिनीनगर के उपाध्यक्ष प्रभाकर मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार सियाराम शरण वर्मा, फिल्म निर्माता दयाशंकर गुप्ता, सारेगामा म्यूजिकल कारवाँ के निदेशक उमेश विश्वकर्मा, मानस मंडली के अरुण दुबे, द्वारकानाथ पांडेय, आत्मा पांडेय, समाजसेवी दौलत सोनी, उद्घोषक अरुण कुमार पांडेय, समाजसेवी संतोष मिश्र, संगीत निर्देशक बसंत कुमार रवि, संस्कार भारती गढ़वा जिला इकाई के मंचीय कला संयोजक प्रेम दीवाना व्यास, लोक गायक दयानंद तिवारी, दीपक लाल पाण्डेय, कुंदन पांडेय , ज्योतिषी श्याम नारायण पांडेय, वरिष्ठ पत्रकार सियाराम शरण वर्मा, संतोष पुरी, यज्ञाचार्य विपिन तिवारी, समाजसेवी गौतम ऋषि, अरविंद जायसवाल, पूजा कैमूरी, पवन दीवाना, माइकल जेम्ससन, अजय महतो, शिव शंकर महतो आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम का सफल संचालन संस्कार भारती पलामू विभाग प्रमुख डॉक्टर शंभू कुमार तिवारी ने किया।
आयोजन को सफल बनाने में प्रेम दीवाना व्यास, प्रभाकर मिश्रा, संतोष पुरी, पवन कुमार पाण्डेय, ललन सोनी, श्याम नारायण पांडेय आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें