गढ़वा: सदर थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी नरेश प्रजापति के 25 वर्षीय पुत्र संजय प्रजापति सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए। यह घटना आज सुबह करीब 9 बजे गढ़वा बाईपास पर हुई, जब संजय एक पिकअप वैन की चपेट में आ गए।
हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल संजय को तुरंत गढ़वा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को खतरे से बाहर बताया। हालांकि, बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची के रिम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता
Post Views: 120










