गढ़वा : गायंट्स ग्रुप गढ़वा सहेली की अध्यक्ष सुनीता केशरी की अध्यक्षता में ज्ञान निकेतन स्कूल में बैठक आयोजित की गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि गायंट्स इंटरनेशनल की स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से सेवा सप्ताह मनाया जाएगा। यह सेवा सप्ताह हर वर्ष देश-विदेश की सभी शाखाओं में सात दिनों तक विभिन्न जनसेवा कार्यों के माध्यम से आयोजित किया जाता है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार –
- 17 सितंबर को योग एवं ज़ुम्बा,
- 18 सितंबर को दिहाड़ी मजदूरों के बीच गमछा वितरण,
- 19 सितंबर को श्रीकृष्ण गोशाला में पशु आहार एवं गौ सेवा,
- 20 सितंबर को हरिजन स्कूल नगवा में बच्चों के बीच कॉपी, पेन, पेंसिल, बिस्कुट एवं टॉफी का वितरण,
- 21 सितंबर को बच्चों के लिए दंत चिकित्सा जांच शिविर, जागरूकता शिविर तथा ब्रश-पेस्ट का वितरण किया जाएगा।
इसी दिन समापन समारोह भी गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में संपन्न होगा।
इस अवसर पर सचिव रीमा स्वरूप, उपाध्यक्ष वंदना सोनी, पूर्व अध्यक्ष रश्मि कमलापुरी, रीता केशरी, लता गुप्ता, माला केशरी, सुषमा केशरी, सीमा केशरी, रितु जायसवाल, रंजना जायसवाल, वर्षा अग्रवाल, रीना केशरी, करुणा केशरी, संगीता गुप्ता, प्रियंका केशरी समेत अन्य सदस्य उपस्थित थीं।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता
Post Views: 151










