ऑक्सफोर्ड स्कूल, गढ़वा में सीबीएसई प्रशिक्षण सत्र का आयोजन ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

खुशी का स्त्रोत है ज्ञान और ज्ञान का स्त्रोत है शिक्षक

गढ़‌वा । नारायणपुर, टंडवा स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में रविवार को एकदिवसीय प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में सीबीएसई द्वारा अनुमोदित रिसोर्स पर्सन श्रीमति चिंसु सिंह के द्वारा विद्यालय के शिक्षको को प्रशिक्षण दिया गया। इस सत्र की शुरुआता श्रीमति सिंह के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलन, तथा सरस्वती पूजन से किया गया। इसके पश्चात विद्यालय के बच्चों द्वारा स्वागत गान एवं नृत्य का आयोजन किया गया।

इस सत्र का मुख्य विषय मूलभूत मूल्य (Core Value) एवं नैतिकता (Ethics) था। प्रशिक्षण सत्र के दौरान श्रीमति सिंह ने विस्तारपूर्वक यह बताया कि शिक्षक मानसिक, भावनात्मक एवं शारीरिक जैसे मूलभूत मूल्यों से परिपूर्ण होते है। इसका प्रभाव बच्चों के मन मस्तिष्क पर भी पड़ता है। शिक्षक यदि अपने मूल कर्तव्यों, नैतिकता तथा ज्ञान का वास्तविक प्रसार करे तो विद्यार्थी हमेशा हर क्षेत्र में अग्रसर हो सकते हैं। उन्होंने शिक्षको क़ो प्रसन्नचित्त, एवं तनावमुक्त रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होने शिक्षकों को तनाव प्रबंधन की विशेष तकनीक, सचेतन शिक्षण दृष्टिकोण, प्रभावी कक्षा संचार जैसे मूलभूत व्यवहारिकता की जानकारियाँ दी। उन्होंहे बताय कि शिक्षकों में साकारात्मक सोच औऱ आत्मविश्वास का होना अनिवार्य है।

इस सत्र के मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएँ बड़े उत्सुकता से इसका लाभ उठाया। उन्होंने बच्चों को खुश रखने, जीवन कौशल सिखाने और विद्यार्थियों के साथ साकारात्मक संबंध स्थापित करने तथा चुनौतिपूर्ण परिस्थितियों में भी संयम रखने के तरीके सिखाया । इस मौके पर सभी शिक्षकों ने भरपूर लाभ उठाया । कई क्रियाकलाप के माध्यम से उन्होंने सभी तथ्यों को समझाने का प्रयत्न किया । उनका यह प्रयत्न सार्थक हुआ।

इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधन, समीति सदस्य श्री आकाश कुमार श्री धीरज राज एवं प्रधानाचार्य श्री बाला भास्कर चंदरुडू भी उपस्थित थे।

यह विद्यालय समय समय पर शिक्षको के लिए इस प्रकार का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा ताकि छात्रों को सुलभ एवं सर्वश्रोष्ठ वातावरण उपलब्ध हो सके।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें