गढ़वा में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गढ़वा थाना के सामने एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान एएसआई प्रदीप कुमार यादव एवं प्रदीप कुमार केसरी के नेतृत्व में हेलमेट जांच और ट्रिपल लोडिंग पर विशेष ध्यान दिया गया। चेकिंग अभियान में कई मोटरसाइकिलों को पकड़ा गया।

अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के साथ-साथ यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करना है। ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे ताकि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर अंकुश लगाया जा सके।

थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी ने कहा कि लोगों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम लोगों से अपील है कि वे हेलमेट का प्रयोग करें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें