गढ़वा। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण गढ़वा और पलामू के बीच संपर्क पूरी तरह से बाधित हो गया है। कितासोती खुर्द और लाली बहेरा के बीच स्थित नदी इस कदर उफान पर है कि पुल के ऊपर से पानी बहने लगा है।
पुल पर पानी चढ़ जाने से ग्रामीणों का आना-जाना पूरी तरह बंद हो गया है। लोगों ने बताया कि वर्षों बाद इस नदी में इतना जलस्तर देखा जा रहा है। बारिश से नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र ही वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है ताकि आवागमन बहाल हो सके।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता
Post Views: 254










