गढ़वा, 14 सितंबर 2025 (रविवार)।
अखिल भारतीय दबगर समाज सेवा ट्रस्ट (ABDSST) की राष्ट्रस्तरीय बैठक गढ़वा स्थित होटल जी श्री में आयोजित की गई। इस बैठक में उत्तर प्रदेश, गुजरात, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड सहित देशभर से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक में दबगर समाज के सर्वांगीण विकास, राष्ट्रीय एकजुटता, ट्रस्ट के निर्माण की आवश्यकता, उद्देश्य, नियमावली, कार्यकारिणी गठन, रजिस्ट्रेशन, संगठन की मजबूती, विस्तार तथा वर्तमान व भविष्य की चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रतिनिधियों ने निर्णय लिया कि समाज के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक उत्थान से जुड़े कार्यों को और गति प्रदान की जाएगी।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई। इसके बाद सदस्यों का ऑनलाइन पंजीकरण कराया गया। विस्तृत विमर्श के बाद अखिल भारतीय स्तर पर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारी
राष्ट्रीय अध्यक्ष – हेमेंद्र मुखर
उपाध्यक्ष – विकास कुमार दास, जुगनू कुमार, जिगर शाह, बबलू दास, कुमार मनोज
महासचिव – आनंद प्रकाश
सचिव – उमेश दास, उमेश दबगर, पुष्कर भूषण
कोषाध्यक्ष – अशोक कुमार दास

संगठन मंत्री – बबलू दास, आनंद कुमार, जयेश दबगर, दिनेश कुमार
उप संगठन मंत्री – धर्मेंद्र कुमार, अनिल दास
प्रवक्ता – मनोज कुमार दास, श्री राहुल दबगर, श्री विवेक कुमार
सूचना एवं मीडिया प्रभारी – रवि दास
उप प्रवक्ता – आशुतोष कुमार
संरक्षक मंडल – मदन प्रसाद, आदित्य कुमार दास, संतोष दास, विनोद दास, गोपीचंद दास, सुरेश दास, संजय कुमार, सुजीत कुमार, रौशन कुमार, पिंटू कुमार, आकाश कुमार, पप्पू कुमार, अर्जुन दास

कार्यकारिणी गठन के बाद पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं और सभी निर्वाचित सदस्यों ने शपथ ग्रहण किया। सुबह 9 बजे शुरू हुआ यह कार्यक्रम शाम 5 बजे तक चला और शपथ ग्रहण के उपरांत सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
—
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










