जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा “आस्था” के तत्वावधान में आज जायंट्स “आस्था” के अध्यक्ष विराट राजा विश्वास जी के अध्यक्षता में एक बैठक आहूत हुई,

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा “आस्था” के तत्वावधान में आज जायंट्स “आस्था” के अध्यक्ष विराट राजा विश्वास जी के अध्यक्षता में एक बैठक आहूत हुई, जिसमें जायन्ट्स सेवा सप्ताह आगामी 17 से 23 सितंबर माह 2025 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हर वर्ष पूरे विश्व मे जायंट्स सेवा सप्ताह का कार्यक्रम चलाया जाता है जिसमे लोगो के बीच एक जागरूकता अभियान चला कर समाज मे एक नई दिशा के रूप कार्य करके लोगो के जागरूक कर हर समाज के लोग एक संदेश देकर जायंट्स वाद के कार्यो को समाज में लाकर लोगो को प्रोत्साहित कर जैसे – जल संरक्षण, वृक्षारोपण, ” बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ” स्वास्थ्य संबंधी, भ्रूण हत्या आदि संबंधित कार्य किया जाता है।

आगामी सेवा सप्ताह के कार्यक्रम इस प्रकार है:–

(1) 17 सितम्बर दिन- बुधवार को डायबिटीज टेस्ट, बी पी टेस्ट
स्थान:- डॉ०अशोक सोनी जी के क्लिनिक पर, मदरसा रोड, गढ़वा

(2) 18 सितम्बर दिन -गुरुवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम
स्थान:- सदस्य आशुतोष मिश्रा के आवास पर,

आदर्श नगर, सुखबाना

(3) 19 सितंबर दिन -शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय ( पीड़ियाही टोला ) ग्राम- नवादा में स्कूली बच्चों के बीच
पाठ्य सामग्री का वितरण किया जाएगा ।

(4) 20 सितंबर दिन -शनिवार को निःशुल्क दंत जांच शिविर,
स्थान- उत्क्रमित मध्य विद्यालय, ग्राम-नवादा
में किया जाएगा।

(5) 21 सितंबर दिन -रविवार को सदर अस्पताल परिसर स्थित कुपोषण विभाग में बच्चों के बीच फल, बिस्किट ,ब्रेड आदि का वितरण किया जाएगा।

(6) 22 सितम्बर दिन -सोमवार को सदर अस्पताल गढ़वा में” बेटी बचाओ बेटी पढाओ ” भ्रूण हत्या ” का स्लोगन एवं जागरूकता अभियान का बैनर होर्डिंग लगाया जाएगा।

(7) 23 सितंबर दिन -मंगलवार को आदर्श नगर, ग्राम- सुखबाना के आंगनबाड़ी स्कूल में बच्चों के बीच स्कूली बैग का वितरण किया जाएगा।
और इसी दिन सेवा सप्ताह कार्यक्रम का समापन समारोह का कार्यक्रम भी शाम में आयोजित किया जाएगा।
इस मौके पर जायन्ट्स आस्था अध्यक्ष- विराट राजा विश्वास जी,
उपाध्यक्ष- अमित शर्मा जी,
कोषाध्यक्ष- गौतम कुमार गुप्ता जी,
मेडिकल ऑफिसर- डॉ०आशीष कुमार जी,
डॉ०अशोक सोनी जी,
निदेशक- उत्तम जायसवाल जी,
राजेश सोनी जी,
अनूप कुमार शर्मा जी,
आशीष मित्रा जी,
बसंत कुमार , आलोक राज,
आशुतोष मिश्रा एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें