गढ़वा।भगवान श्री विष्वकर्मा की असीम कृपा से गढ़वा जिले के बाईपास रोड, ग्राम-जाटा करमडीह चौक, पोस्ट-कल्याणपुर में संजय ऑटो मोबाइल इंजीनियरिंग एंड स्पेयर का भव्य शुभारंभ बुधवार 17 सितंबर 2025 को किया गया।

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि प्रख्यात शिक्षाविद् और आर.के. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के निदेशक अलखनाथ पांडेय, बीएनटी सेंट मेरी स्कूल के निदेशक उमाकांत तिवारी, महिंद्रा ट्रक एंड बस के जोनल सर्विस मैनेजर संजय शर्मा तथा झारखंड आप युवा के स्टेट इंचार्ज के. विश्वा उपस्थित रहे।
उद्घाटन कार्यक्रम में अतिथियों ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर प्रतिष्ठान की औपचारिक शुरुआत की। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और व्यवसायी मौजूद रहे।
संजय ऑटो मोबाइल्स के संचालक ने कहा,
“हमारा उद्देश्य गढ़वा और आसपास के ग्राहकों को बेहतर इंजीनियरिंग सर्विस और स्पेयर पार्ट्स उपलब्ध कराना है। हमें पूरा विश्वास है कि क्षेत्र की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए यह प्रतिष्ठान लोगों के लिए उपयोगी साबित होगा।”
वहीं मुख्य अतिथि अलखनाथ पांडेय ने कहा कि गढ़वा जैसे उभरते शहर में इस तरह की पहल स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और सुविधा दोनों लेकर आएगी।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










