गढ़वा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वें जन्म दिवस के अवसर पर आज शुक्रवार को साईं मुहल्ला स्थित आर. पी. सेवा सदन में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो, विधायक प्रतिनिधि रिंकू तिवारी, राजीव रंजन तिवारी, डॉक्टर पातंजली केशरी, मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप सहित अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया ।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम चलाया जा रहा है । जिसके अंतर्गत भाजपा नेता डॉक्टर पातंजली केशरी के नेतृत्व में आरपी सेवा सदन में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया है । सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा । इसके तहत जरूरतमंद बच्चों के बीच कलम कॉपी वितरण, सार्वजनिक स्थलों की साफ सफाई, फल वितरण सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किया जाना है । इसके अलावा गढ़वा जिले के विभिन्न प्रखंडों में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि ग्रामीण क्षेत्र में भी अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके ।
विधायक प्रतिनिधि रिंकू तिवारी ने कहा कि स्वास्थ्य जांच शिविर से समाज के विभिन्न वर्गों को लाभ मिल रहा है । रक्तचाप, शुगर, एनीमिया सहित अन्य जांच कर लोग इसका लाभ उठा सकते हैं । स्वास्थ्य के प्रति हम सभी को सचेत रहना चाहिए । आयुष्मान भारत योजना, स्वच्छ भारत अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ही देन है ।
भाजपा नेता सह चिकित्सक डॉक्टर पातंजली केशरी ने कहा कि 17 अक्टूबर से 2 अक्टूबर तक चलाया जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत विभिन्न प्रकार के आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित आम जन बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं ।कल शुक्रवार को गढ़देवी मंदिर परिसर में हवन पूजन किया गया था । आज निःशुल्क स्वास्थ्य जांच का आयोजन किया गया है । दो अक्टूबर तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में उन्होंने लोगों से हर्षोल्लास के साथ भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की । उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से आम जनता सहित जरूरतमंदों को मदद मिलती है । जांच शिविर में उन्होंने लोगों से पोषण युक्त ससमय आहार लेने, भरपूर नींद, व्यायाम सहित सुव्यवस्थित दिनचर्या रखने की अपील की ।
मौके पर राजीव रंजन तिवारी, जिला उपाध्यक्ष संजय ठाकुर, कार्यालय मंत्री विनय चंद्रवंशी, मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप, मीडिया प्रभारी विकास तिवारी, अपना शुभम, राजेश कुमार अग्रवाल, आईटी सेल के अभिषेक कश्यप, डॉक्टर कुमार आदित्य प्रकाश, स्वास्थ्य कर्मी सुनील कुमार, जावेद, संगीता कुमारी, रंजना कुजूर, अंकित कुमार, निरेखा कुमारी, ओमप्रकाश पाल, संतोष कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे ।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










