गढ़वा। दिनांक 20 सितंबर 2025 को गढ़वा नगर थाना पुलिस ने आगामी दुर्गा पूजा पर्व के मद्देनज़र विशेष अभियान चलाया। इस दौरान थाना क्षेत्र के ढ़ोड़ादाग गांव में अवैध देशी महुआ शराब के खिलाफ छापामारी की गई।
छापामारी के क्रम में पुलिस टीम ने करीब तीन क्विंटल जावा महुआ और शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया। पुलिस ने बताया कि दुर्गा पूजा को शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए ऐसे अवैध कारोबार पर सख्ती बरती जा रही है।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता
Post Views: 145










