गढ़वा:ईश्वर की असीम कृपा और ग्राहकों के निरंतर सहयोग से पदुम लाल पवन कुमार Nxt (मारुती शो-रूम, कचहरी रोड, गढ़वा) का 23 सितंबर को सफलतापूर्वक दो वर्ष पूर्ण होने जा रहा है। इस विशेष अवसर पर ग्राहकों के लिए शानदार ऑफ़र की घोषणा की गई है।

जानकारी के अनुसार 22 सितंबर 2025 से 19 दिसंबर 2025 तक मात्र 1000 रुपये की खरीदारी पर एक कूपन देने की व्यवस्था की गई है। कूपन के आधार पर ग्राहकों को शानदार पुरस्कार जीतने का अवसर मिलेगा।
इस अवधि में ग्राहकों को प्रथम पुरस्कार के रूप में फ्रिज, द्वितीय पुरस्कार वॉशिंग मशीन और तृतीय पुरस्कार मिक्सर दिया जाएगा। वहीं, नवरात्र के शुभ अवसर पर 22 सितंबर से 01 अक्टूबर तक प्रतिदिन की खरीदारी पर पाँच ग्राहकों को विशेष पुरस्कार दिए जाएंगे।
लकी ड्रॉ का आयोजन 20 दिसंबर 2025, दिन-रविवार को किया जाएगा।
शोरूम प्रबंधन ने ग्राहकों से अधिक से अधिक संख्या में इस आकर्षक ऑफ़र का लाभ उठाने की अपील की है।
—
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










