👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

—

जय भवानी संघ पूजा पंडाल में कलश स्थापना एवं शैलपुत्री पूजा संपन्न

गढ़वा : आज दिनांक 22 सितंबर 2025 को जय भवानी संघ पूजा पंडाल में विधि-विधान के साथ कलश स्थापना की गई। इस अवसर पर प्रथम शैलपुत्री देवी की पूजा-अर्चना संपन्न हुई।

कलश स्थापना का अनुष्ठान वाराणसी से पधारे आचार्य सुनीलधर दुबे एवं उनके पुत्र शिवानंद धर दुबे के नेतृत्व में संपन्न हुआ। उन्होंने सभी जजमानों से संकल्प कराकर शपथ दिलाई तथा परंपरागत रीति-रिवाज के अनुसार पूजा की शुरुआत कराई।

पूजा प्रभारी रविंद्र कुमार गुप्ता उर्फ नंदू के देखरेख में संघ अध्यक्ष अमन कश्यप, सौरभ सुमन, मिट्ठू सोनी, नेपाली सोनी, यशराज सोनी, अनमोल सोनी सहित अन्य सदस्यों ने प्रथम दिन शपथ लेते हुए पूजा प्रारंभ की।

पूजन उपरांत विधिवत आरती की गई और प्रसाद का वितरण हुआ। प्रथम दिन की पूजा-अर्चना बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुई। कार्यक्रम के दौरान शैलपुत्री देवी की कथा का वाचन मुरली श्याम सोनी ने किया।

कल (23 सितंबर) द्वितीया तिथि को मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की जाएगी। श्रद्धालु भक्त बड़ी संख्या में इस अवसर पर शामिल होने की तैयारी में हैं।

—

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें