ऑक्सफोर्ड स्कूल, गढ़वा में 23 सितम्बर 2025 क़ो ग्रांड डांडिया गरबा नाईट का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

ऑक्सफोर्ड स्कूल, गढ़वा में 23 सितम्बर 2025 क़ो ग्रांड डांडिया गरबा नाईट का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

इसमें कई गणमान्य मुख्य अतिथियों क़ो आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही धूम धाम से किया जायेगा। बूढ़े बच्चे महिलाएँ सहित कई लोग आकर इसका आनंद ले सकेंगे। इस कार्यक्रम मे कई तरह के मनमोहक नृत्य, गान औऱ वंदना तथा स्किट का आयोजन किया जायेगा।

इस कार्यक्रम में आप सभी का आगमन भी स्वीकार्य है. विद्यालय इस आयोजन क़ो सभी धर्म संप्रदाय जात- पात से ऊपर उठकर आपसी भाईचारे का सन्देश औऱ सौह्रदय वातावरण का सन्देश देने वाला होगा। इस कार्यक्रम में बाहर से भी कई कलाकार आएंगे जैसे बंगाल से कलाकार गुरु अमृता दास एंड ट्रूप यहाँ आकर सभी का मनोरंजन करेंगे। कार्यक्रम मे लोगों के लिए पास की व्यवस्था की गयी है। बहुत ही बड़े रूप मे इस कार्यक्रम का आयोजन होगा। गढ़वा के लोग इस कार्यक्रम मे सिरकत करेंगे औऱ इस कार्यक्रम का आनंद उठा सकेंगे।
विद्यालय की औऱ से इस प्रकार का आयोजन पहली बार किया जा रहा है। निश्चय ही यह कार्यक्रम लोगों मे सौह्रदय औऱ भाईचारे का सन्देश पहुंचने मे सफल होगा।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें