गढ़वा नगर परिषद से भ्रष्टाचार मिटाने के लिए उम्मीदवार विभा प्रकाश मैदान में

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा नगर परिषद चुनाव में भ्रष्टाचार के खिलाफ बिगुल फूंकते हुए विभा प्रकाश ने चुनाव मैदान में उतरने की घोषणा की है। प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि नगर परिषद से भ्रष्टाचार का सफाया करना उनका प्रमुख उद्देश्य है।

प्रत्याशी विभा प्रकाश ने जनता से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि नगर परिषद को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि नगर की सफाई, सड़क, नाली, पेयजल और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी समस्याओं का समाधान ही उनकी प्राथमिकता होगी।

इस अवसर पर समाजसेवी ज्योति प्रकाश ने कहा कि गढ़वा नगर परिषद को सही दिशा देने और विकास की नई इबारत लिखने के लिए जनता को विभा प्रकाश को मौका देना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि विभा प्रकाश ईमानदारी और समर्पण के साथ नगर की सेवा करेंगी।

जनता से आह्वान किया गया है कि नगर को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने और विकास की ओर ले जाने के लिए विभा प्रकाश को अपना समर्थन और सहयोग दें।

 

 

 

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें