गढ़वा: 17 फरवरी 2025, सोमवार को अपराह्न 2:00 बजे परिसदन (सर्किट हाउस), गढ़वा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक जिला अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद यादव के नेतृत्व में होगी।
बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रांतीय यादव महासभा, गढ़वा के सांगठनिक विषयों पर परिचर्चा करना है। इस अवसर पर प्रांतीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पीताम्बर दास तथा प्रदेश महासचिव अजय प्रसाद यादव भी शामिल रहेंगे।
गढ़वा जिला के सभी जिला पदाधिकारीगण, युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारीगण, रेजिमेंट के पदाधिकारीगण, सभी प्रखंड अध्यक्षों एवं जिले के सभी गणमान्य यादव परिवारों से विनम्र निवेदन किया गया है कि वे इस महत्वपूर्ण बैठक में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता
Post Views: 102










