गढ़वा: युवा पत्रकार आशुतोष रंजन सिन्हा के आकस्मिक निधन पर गढ़वा जिला प्रेस क्लब के द्वारा स्थानीय प्रभात खबर कार्यालय में शोक सभा आयोजित किया गया। शोक सभा में दो मिनट का मौन धारण उनके आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी।
शोक सभा को संबोधित करते हुए गढ़वा जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष विवेकानंद उपाध्याय ने कहा कि युवा पत्रकार आशुतोष रंजन सिन्हा का असमय चले जाना ह्रदय विदारक घटना है। आशुतोष के आकस्मिक निधन से गढ़वा जिला प्रेस क्लब परिवार स्तब्ध, मर्माहत और निःशब्द है। उनके आकस्मिक निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर की है। असहनीय पीड़ा और दुख की इस घड़ी में गढ़वा जिला प्रेस क्लब उनके परिवार के साथ खड़ा है। शोक सभा में अध्यक्ष विवेकानंद उपाध्याय समेंत पत्रकार विनोद पाठक, ओमप्रकाश पाठक, कमलेश सिन्हा, विजय प्रताप देव, लव दुबे, प्रताप तिवारी, प्रभाष मिश्र, राजकमल तिवारी, अरुण यादव, संदीप जायसवाल, आयुष तिवारी, संजय यादव, विनय पाण्डेय, मानस तिवारी आदि उपस्थित थे।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










