इंटरनेशनल दीक्षांत समारोह में गढ़वा से डॉक्टर अरशद हुए शामिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा: डायबिटीज इंडिया और डायबिटीज इंडिया इन एशिया स्टडी ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में अहमदाबाद में आयोजित इंटरनेशनल दीक्षांत समारोह में गढ़वा से डॉक्टर अरशद अंसारी ने भाग लिया। यह समारोह 13 से 16 फरवरी तक आयोजित किया गया, जिसमें देशभर से डायबिटीज के क्षेत्र में काम कर रहे 250 से अधिक चिकित्सक शामिल हुए।

गढ़वा के डॉक्टर अरशद अंसारी को फैलोशिप इन डायबिटोलॉजी से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान संस्था के अध्यक्ष डॉ. पीटर सोहबाज ने प्रदान किया। इस अवसर पर डॉक्टर अरशद अंसारी ने कहा कि इस आयोजन में शामिल होकर डायबिटीज पर काम कर रहे कई बड़ी हस्तियों के विचार सुनने और उनसे सीखने का अवसर मिला।

उन्होंने कहा कि डायबिटीज आज देश के लिए एक बड़ी समस्या बनती जा रही है। हर वर्ग के लोग इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं, जिससे अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी बढ़ रही हैं। ऐसे आयोजनों से चिकित्सकों को नई जानकारियाँ और शोध कार्यों की जानकारी मिलती है, जो समाज के लिए लाभदायक सिद्ध होगी।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें