सुखवाना में कचरा डंपिंग यार्ड के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा ग्राम सुखवाना में कचरा डंपिंग यार्ड बनाए जाने के खिलाफ ग्रामीणों और स्थानीय प्रतिनिधियों ने जमकर विरोध किया। नगर परिषद के कुछ लोगों द्वारा प्रारंभ से ही मिलीभगत कर फर्जी आमसभा के जरिए यह यार्ड थोपने का प्रयास किया गया था, और एक बार इसका काम भी शुरू करा दिया गया।

जैसे ही ग्रामीणों को इस विषय की जानकारी मिली, सैकड़ों लोगों ने एक आमसभा आयोजित कर अपना हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान के साथ एक जनहित याचिका हाई कोर्ट में दायर की। कोर्ट ने मामले पर संज्ञान लेते हुए कचरा डंपिंग यार्ड के निर्माण पर रोक लगा दी।

अब, नगर पालिका चुनाव को ध्यान में रखते हुए कुछ लोग गलत सूचना फैला रहे हैं कि जल्द ही इस यार्ड का निर्माण शुरू होगा। जबकि सुखवाना में चयनित स्थल कचरा डंपिंग यार्ड बनाने के सभी मानकों पर खरा नहीं उतरता। ग्रामीणों का कहना है कि वे अपने क्षेत्र में इस परियोजना को किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने देंगे।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें