गढ़वा प्रखंड के करुवा कला पंचायत भवन में आत्मा समिति सहाय अनुदान से किया गया कृषक गोष्ठी का आयोजन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा प्रखंड के करुवा कला पंचायत भवन में आत्मा समिति सहाय अनुदान से किया गया कृषक गोष्ठी का आयोजन।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करुआ कला पंचायत के मुखिया  नारद तिवारी  के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रगतिशील कृषक बृजेश तिवारी एग्री क्लीनिक कोऑर्डिनेटर श्रीमती शालिनी, करुवा कला पंचायत के कृषक मित्र देवेंद्र तिवारी, जय किशोर पाण्डेय, शैलेंद्र, तिवारी, रंका पंचायतके कृषक मित्र अशोक तिवारी, शम्भु चौधरी, पुरूषोतम उपाध्याय सहित प्रखण्ड के सैकड़ों किसान उपस्थित थे। कार्यक्रम मे झारखंड किसान समृद्धि योजना, सॉइल हेल्थ कार्ड, के सी सी , टपक सिंचाई, रवि फसल में लगने वाले रोग व्याधि की समस्या एवं समाधान, जाट फसल के बारे में विस्तृत से जानकारी बी टी एम गढ़वा अजय साहू एवं प्रगतिशील कृषक  बृजेश कुमार तिवारी  के द्वारा किया गया । दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन मुखिया करवा कला बृजेश कुमार तिवारी ,बीटीएम अजय साहू, एग्री क्लीनिक समन्वयक एवं सम्मानित कृषक के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण मुखिया श्री नारद तिवारी जी के द्वारा किया गए। जबकि धन्यवाद ज्ञापन जय किशोर पाण्डेय जी के द्वारा किया गया।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें