गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा के निर्देश के आलोक में आज, 12 मार्च को गढ़वा प्रखंड के सभागार में किन्नर समुदाय हेतु विशेष मतदाता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार नरेंद्र नारायण ने कहा कि इस समुदाय के लोगों को प्रखंड द्वारा हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
शिविर के दौरान किन्नर समुदाय के सदस्यों को मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी गई और नए मतदाताओं के नामांकन की प्रक्रिया पूरी की गई। अधिकारी ने सभी से अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की और आश्वासन दिया कि प्रशासन उनके अधिकारों के प्रति प्रतिबद्ध है।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता
Post Views: 208










