गढ़वा: जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा द्वारा स्थानीय खजूरी बिन टोला में कैलाश पर्वत पर जरूरतमंद बच्चों के बीच होली की सामग्री वितरित की गई। इसमें अबीर, गुलाल, मिठाई, चॉकलेट, बिस्कुट आदि शामिल थे। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
इस अवसर पर जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन सेंट्रल कमेटी के सदस्य अजयकांत पाठक, स्पेशल कमेटी के पूर्व सदस्य विजय केशरी, फेडरेशन 8 के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी, फेडरेशन के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज केसरी रूपा गंजी, फेडरेशन के पदाधिकारी नंद कुमार गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गढ़वा ग्रुप के अध्यक्ष राकेश केसरी ने की।
पदाधिकारियों ने कहा कि होली प्रेम और सौहार्द का त्योहार है। इस पर्व पर लोग अपने सभी गिले-शिकवे भूलकर एक-दूसरे के साथ मिलकर इसे उत्साहपूर्वक मनाते हैं। साथ ही, उन्होंने रसायनयुक्त रंग, कीचड़, मोबिल आदि के उपयोग से बचने की सलाह दी और कहा कि किसी के साथ जबरदस्ती रंग नहीं खेलना चाहिए, क्योंकि आंखों में रंग जाने से नुकसान हो सकता है। होलिका दहन में सभी बुराइयों को जलाकर प्रेम और उल्लास के साथ होली मनानी चाहिए।
इस आयोजन में जायंट्स ग्रुप के उपाध्यक्ष अवधेश कुशवाहा एवं चंद्र भूषण सिंहा, जायंट्स के पूर्व अध्यक्ष विनोद गुप्ता, सदस्य अरविंद तूफानी, संजय ठाकुर, जितेंद्र कमलापुरी, विजय केशरी (विजय जनरल स्टोर), स्थानीय मुखिया श्रीकांत दुबे और इस कार्यक्रम के प्रोजेक्ट चेयरमैन मनदीप प्रसाद ने सराहनीय योगदान दिया।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










