गढ़वा-रेहला सड़क पर गुरहा पुल के समीप ट्रक और टेंपो के बीच आमने-सामने की टक्कर में एक छह वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई।
मृतक की पहचान श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के झरिया गांव निवासी संत पटेल के पुत्र अंश पटेल (6 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अंश अपनी नानी के साथ बेलचंपा से टेंपो पर सवार होकर लालगढ़ जा रहा था। इसी दौरान गुरहा पुल के पास एक ट्रक ने टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसा इतना भीषण था कि अंश टेंपो से उछलकर पुल के नीचे जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। आसपास के लोगों ने तुरंत बच्चे को उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता
Post Views: 250










