ऑक्सफ़ोर्ड पब्लिक स्कूल में देश के प्रतिष्ठित शिक्षाविद IIT रुड़की श्रीराम पाण्डेय का हुआ आगमन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा: जिले के कांडी प्रखंड अंतर्गत कुसहा पतहरिया गाँव के मूल निवासी श्री राम पाण्डेय ने आज गढ़वा के नारायणपुर स्थित ओक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल का दौरा कर विद्यार्थियों को प्रेरित किया। उनके आगमन से विद्यालय का माहौल उत्साह और ऊर्जा से भर गया। छात्रों को उनके मार्गदर्शन और अनुभवों से सीखने का अवसर मिला, जिससे उनमें नई ऊर्जा का संचार हुआ।

अपने संबोधन में श्री पाण्डेय ने विद्यालय की सराहना करते हुए इसे गढ़वा के लिए “वरदान” बताया। उन्होंने कहा कि एक दिन गढ़वा की धरती से जन्मा कोई बच्चा देश का नेतृत्व जरूर करेगा। उनके इन शब्दों ने छात्रों और शिक्षकों में आत्मविश्वास और गर्व की भावना भर दी।
इस अवसर पर पलामू (डालटनगंज) के शिक्षाविद प्रवीन दुबे ने भी विद्यालय प्रबंधन की प्रशंसा की। उन्होंने गढ़वा वासियों से अपील करते हुए कहा कि समाज शिक्षा के प्रति तो सजग है, लेकिन अब जरूरत है कि बच्चों को शिक्षक बनने के लिए भी प्रेरित किया जाए, ताकि भविष्य में बेहतर शिक्षा व्यवस्था का निर्माण हो सके। उन्होंने सभी छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए मेहनत और अनुशासन का संदेश दिया।
कार्यक्रम में नारायणा के पूर्व फैकल्टी सूर्यकांत सर तथा पूर्व आकाश इंस्टीट्यूट के फिजिक्स फैकल्टी मसरूर सर भी उपस्थित रहे। वर्तमान समय में ये दोनों विशेष रूप से ऑक्सफोर्ड र्ड पब्लिक स्कूल गढ़वा में वर्ग छः से दस तक के सभी बच्चों को निरंतर JEE एंड NEET एवं Olympiad फाउंडेशन शिक्षा प्रदान कर रहे हैं ताकि यहाँ के बच्चों को बेहतर स्तर की पढ़ाई के लिए बाहर न जाना पड़े। इस तरह की पहल गढ़वा के शिक्षा क्षेत्र में एक सकारात्मक दृष्टिकोण के रूप में देखा जा रहा है, जो छात्रों को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की इस प्रक्रिया मे ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल गढ़वा भविष्य के लिए प्रेरणास्त्रोत बने।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें