अजीत बने कमलापुरी वैश्य समाज गढ़वा के अध्यक्ष

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा कमलापुरी वैश्य समाज की होली मिलन समारोह सह आम सभा का आयोजन 16 मार्च 2025 को मेलोडी मंडप में किया गया। यह कार्यक्रम कमलापुरी वैश्य समाज गढ़वा के उपाध्यक्ष अजय कमलापुरी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में नई कमेटी का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से अजीत कमलापुरी को अध्यक्ष चुना गया।

इसके अलावा, प्रवीण कमलापुरी, अजय कमलापुरी, मनीष कमलापुरी और गिरीश कमलापुरी को उपाध्यक्ष, अविनाश कमलापुरी को महामंत्री, राजा कमलापुरी, उत्तम कमलापुरी, विनोद कमलापुरी, सचिन कमलापुरी और रवि कमलापुरी को मंत्री, हर्ष कमलापुरी को कोषाध्यक्ष, रोहित कमलापुरी को सह-कोषाध्यक्ष, प्रमोद कमलापुरी को संगठन मंत्री, सुमित कमलापुरी को सह-संगठन मंत्री और नवनीत कमलापुरी को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।

मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजीत कमलापुरी ने कहा कि समाज के सभी सदस्यों और पदाधिकारियों के सहयोग से संगठन को आगे ले जाने का कार्य करेंगे। उन्होंने आश्वस्त किया कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे हर हाल में निभाएंगे और समाज के हर सुख-दुख में साथ खड़े रहेंगे।

कार्यक्रम के अंत में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें समाज की बेटियों ने एक से बढ़कर एक गीत और नृत्य प्रस्तुत किए। इस अवसर पर विनोद कमलापुरी, सोनू कमलापुरी, मनीष कमलापुरी, प्रवीण कमलापुरी, उत्तम कमलापुरी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें