रंका मोड़ पर जलती बाइक, हवलदार ने दिखाया दमदार फर्ज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा शहर के रंका मोड़ स्थित हनुमान मंदिर के पास शनिवार दोपहर एक मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई।

इसी बीच, ट्रैफिक में तैनात हवलदार राकेश कुमार ने बिना वक्त गंवाए बहादुरी दिखाते हुए पास की एक दुकान से फायर सिलेंडर लिया और आग पर काबू पाया। उनकी इस तत्परता से बड़ा हादसा टल गया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि यदि पुलिसकर्मी समय रहते न आते, तो आग विकराल रूप ले सकती थी। जानकारी के अनुसार, बाइक सवार ने हनुमान मंदिर के पास गाड़ी खड़ी की थी, जिसके कुछ देर बाद अचानक उसमें आग लग गई।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें