
चिनिया वन क्षेत्र के चिरका गांव स्थित कुम्हार टोला के बगल में नहर पुल से कुछ दूर तेतु सिंह के घर के पास जंगली हाथी ने तेतू सिंह के 38 वर्षीय पुत्र राजकुमार सिंह उर्फ मधु सिंह को रविवार रात करीब आठ बजे पटक कर मार डाला. बताया जाता है कि राजकुमार सिंह ने चिरका गांव के तेतर टोला के ओर से अपने घर आने के दौरान जैसे ही अपने घर के पास पहुंचा कि घर से बाहर धान कुटवाने के लिए बोरा में भर कर रखा हुआ धान को पहले से खाते हुए छोड़ कर हाथी का नजर उस व्यक्ति पर पड़ा व उसे अपनी चपेट में ले लिया. वहीं पर पटक पटक कर मार डाला. इसकी खबर गांव मे फैलते ही हड़कंप मच गया. लोग भय से घर में दुबके हुए थे वहीं इसकी जानकारी वन विभाग कर्मी को मिलने के बाद रात्रि मे हि चिनिया पुलिस के साथ वन विभाग के टिम ने घटनास्थल पर पहुंच कर हाथी द्वारा कुचल कर मरा हुआ युवक का शव को अपने कब्जे मे लेकर चिनिया वन परिसर लाया गया वही सोमवार सुबह शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए गढ़वा भेजा गया वही वन विभाग ने परिवार वालों को तत्काल दाह-संस्कार के लिए 50 हजार रुपए नगद राशि दिया प्रभारी वन पाल ने वरिय पदाधिकारी के निर्देश पर दिया व सरकारी प्रावधान के तहत 4 लाख रुपए मुआवजा राशि देने कि बात कहा वही हाथीयों का आतंक थामने का नाम नहीं ले रहा है एक सप्ताह पहले चिनिया वन क्षेत्र नक्सिली गांव के पाला माटी टोला निवासी छत्रधारी सिंह का कुचलकर मार डाला था कि यह दुसरी घटना कर दिया इससे प्रखंड मे हाथीयों के भै के साए लोग इस मौके पर वन पाल अनिमेष कुमार प्रेमचंद दास हेमंत तिर्की राधेश्याम सब इंस्पेक्टर नवीन कुमार राणा कासिम हुसैन शांतोष कुमार पर उपस्थित थे
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










