गढ़वा 11 फरवरी 2025 को सांसद पलामू, विष्णु दयाल राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर Unmanned Railway Crossing के बंद होने से जनता को हो रही आवागमन की कठिनाइयों से संबंधित एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया।
श्री राम ने कहा कि इन क्रॉसिंग के बंद होने से कई गांव दो भागों में विभाजित हो गए हैं, जिससे स्थानीय निवासियों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सुझाव दिया कि इन स्थानों पर RUB (Railway Under Bridge) अथवा LHS (Limited Height Subway) का निर्माण किया जाए, जिससे जनता को राहत मिल सके।
उन्होंने निम्नलिखित स्थानों पर ऐसी सुविधा की आवश्यकता को रेखांकित किया:
- डाली-हैदरनगर प्रखंड, पलामू जिला
- सोनपुरवा, गढ़वा जिला
- अहिरपुरवा, नगर उंटारी, गढ़वा जिला
- कजरात नावाडीह, हुसैनाबाद प्रखंड, पलामू जिला
- बुढ़वापीपर, डालटनगंज सदर, पलामू जिला
- बखारी, डालटनगंज सदर, पलामू जिला
- कुम्भी, मेराल ब्लॉक, गढ़वा जिला
- लहरबंजारी, उंटारी रोड प्रखंड, पलामू जिला
- बेगमपुरा, मोहम्मदगंज प्रखंड, पलामू जिला
- सतबहिनी रेलवे स्टेशन एवं मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन के बीच खंभा संख्या 340/33 के समीप तथा गेट नंबर 58 के पास, उंटारी रोड प्रखंड, पलामू जिला
सांसद ने इस मुद्दे पर रेलवे मंत्रालय से शीघ्र समाधान की मांग की, ताकि स्थानीय लोगों को आवागमन में हो रही परेशानियों से राहत मिल सके।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










