नालसा एवं झालसा के तत्वधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा द्वारा आयोजित बाबू दिनेश सिंह यूनिवर्सिटी के सभागार में 90 दिवसीय आउटरीच सह जागरूकता कार्यक्रम सप्पन्न।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा 13 फरवरी 2025 को नालसा एवं झालसा के तत्वधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा द्वारा आयोजित बाबू दिनेश सिंह यूनिवर्सिटी के सभागार में 90 दिवसीय आउटरीच सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन दीप प्रज्वलित कर नालसा सॉन्ग के साथ प्रारंभ किया गया जिसमें यूनिवर्सिटी के छात्राओं द्वारा स्वागत गान ,डांस, के साथ गुरु मंत्र की प्रस्तुति दी गई, यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति बाबू दिनेश सिंह ने स्वागत भाषण के साथ विश्वविद्यालय के महता पर प्रकाश डालते हुए विभिन्न तरह के फैकल्टी के बारे में अवगत कराया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा ने भारतीय संविधान के साथ प्रशिक्षण रत छात्र-छात्राओं को कानून की मुख्य बिंदुओं की जानकारी देते हुए उनके द्वारा पूछे गए कई बिंदुओं पर सवाल का जवाब भी दिया गया विशिष्ट अतिथि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री दिनेश कुमार के द्वारा पोक्सो कानून एवं जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के बारे में विस्तार पूर्वक बतलाया गया, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री शिवनाथ त्रिपाठी के द्वारा बौद्धिक प्रॉपर्टी एवं मोटर वाहन अधिनियम पर प्रकाश डाला गया जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा के सचिव श्री रवि चौधरी के द्वारा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण 1987 के गठन और नालसा स्कीम एवं झालसा के कार्य तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार पर विस्तार पूर्वक अवगत कराए एस डी जे एम मोनिका प्रसाद महिलाओं पर हो रहे हिंसा के बारे में जानकारी दी सिविल जज जूनियर डिवीजन सह मजिस्ट्रेट अभिनव कुमार साइबर क्राइम ,साइबर सुरक्षा पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालें इस कार्यक्रम में चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कुमार विपुल, ए सी जे एम संगीता कुमारी, जुडिशल मजिस्ट्रेट वीणा कुमारी, अनुलिका कुमार, जुडिशल मजिस्ट्रेट सह रजिस्टार महेंद्र पंडित, पीएलवी कृष्णानंद दुबे न्यायालय कर्मचारी प्रमोद कुमार दीनदयाल पाठक भारत भूषण तिवारी एवं अन्य सहित लगभग 500 की संख्या में अध्यनरत छात्र/ छात्राओं तथा यूनिवर्सिटी के कई डॉक्टर,स्टाफ, कर्मचारी, उपस्थित थे

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें