संत नरहरी दास जी की प्रतिमा का भव्य अनावरण समारोह संपन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा 12 फरवरी, संध्या 7:00 बजे, संत नरहरी दास जी की प्रतिमा का अनावरण श्रद्धा, सुमन और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर उद्घाटनकर्ता के रूप में पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर जी एवं मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद जोहरी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष जय सोनी, सचिव अनिल सोनी, प्रदेश उपाध्यक्ष मुरली श्याम सोनी, सर्राफा संघ के अध्यक्ष भुनेश्वर नाथ सोनी, काशीनाथ सोनी एवं समाज के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। समाज के लोगों की भारी उपस्थिति से यह समारोह ऐतिहासिक और भव्य बन गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने संत नरहरी दास जी के महान विचारों और समाज में उनके योगदान पर प्रकाश डाला तथा उनकी शिक्षाओं को आत्मसात करने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन में श्रद्धा, उत्साह और भाईचारे का भाव स्पष्ट रूप से देखने को मिला।

इस भव्य आयोजन में स्वर्णकार समाज के रामनारायण बाबू, काशी सोनी, संजय सोनी, विजय सोनी, बलराम सोनी, कृष्णा सोनी, मनीष सोनी, रमेश सोनी, जय सोनी, विजय सोनी, मुरली श्याम सोनी, बिनोद सोनी, सुदामा सोनी, प्रवीण सोनी, पंचम सोनी, बिकु सोनी, बबलू सोनी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें