गढ़वा भारतीय जनता पार्टी गढ़वा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता एवं महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनीता गुप्ता की अध्यक्षता में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप के नेतृत्व में दिल्ली प्रदेश के मुख्यमंत्री
रेखा गुप्ता को बनाए जाने पर रंका मोड़ पर जुलूस निकालकर मिठाई बाट कर पठाखे फोड़ कर ख़ुशी मनाया गया कार्यक्रम में मुख्यरूप से उपस्थित भाजपा ज़िलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा
नये सीएम से लोगों को बंधी है ढेरों उम्मीदें उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के समर्पित नेता को मुख्यमंत्री पद के लिए चयनित किया गया है इससे सामाजिक राजनीतिक को मजबूती मिली है । श्रीमती रेखा गुप्ता ने दिल्ली की नौवीं और महिला की ओर से चौथी मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभाला है महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता गुप्ता ने कहा 27 वर्ष बाद सबका साथ सबका विकास की योजना को धरातल पर उतारने में भाजपा सफल साबित हुई है ।यमुना नदी की सफाई दिल्ली में पर्यावरण प्रदूषण की समस्या अब इन प्रकार की सभी मुसीबतों से दिल्लीवासियों को छुटकारा मिलेगा ।
भाजपा नेता डॉक्टर पातंजली केशरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी के उत्थान का जो नारा दिया था उसमें नारी को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता में रखा है ।भाजपा को देश भर में महिलाओं का लगातार समर्थन मिल रहा है । श्रीमती रेखा गुप्ता वर्तमान समय में भाजपा की इकलौती महिला मुख्यमंत्री बनी हैं
ओबीसी मोर्चा के ज़िलाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने कहा बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी को इसका लाभ मिलेगा दिल्ली के मुख्यमंत्री का पद शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र से पहली बार जीत दर्ज किये रेखा गुप्ता को सीएम बनाकर भाजपा ने महिला मुख्यमंत्री की विरासत को आगे बढ़ाने का काम किया है ।
नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने कहा कि रेखा गुप्ता भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थी आरएसएस से जुड़ी हैं । पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार का लाभ दिल्ली वासियों को मिलेगा ।
मौक़े पर उपस्थित रवींदर जायसवाल विनोद जायसवाल ब्रजेश उपाध्याय टिनकु गुप्ता लखन गुप्ता उदय मेहता शिवनारायण चंद्रा छोटन सोनी सतेंदर सोनी ओमप्रकाश सोनी दिनेश मेहता राकेश शंकर गुप्ता संजय केसरी शुभम केशरी शुभम् गुप्ता अभिषेक कश्यप विशाल गुप्ता अब्दुल मन्नान डॉक्टर इश्तियाक रजा कंचन जसवाल पार्वती सिंह मन्नू कुमारी मीरा यादव कमला देवी नमिता देवी सुषमा कुमारी
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










