इग्नु में नामांकन अब 28 फरवरी तक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इग्नु में नामांकन अब 28 फरवरी तक

गढ़वा: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नु) के जनवरी सत्र के विभिन्न पाठ्यक्रमों में नामांकन की तिथि बढ़ाकर 28 फरवरी कर दी गई है। सूरत पांडेय डिग्री कॉलेज इग्नु अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रो. अर्जुन प्रसाद ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस केंद्र में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों—बीए, बीकॉम, पीजीडीआरडी, एमए (हिंदी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र) में अब इच्छुक शिक्षार्थी ऑनलाइन मोड के माध्यम से 28 फरवरी तक नामांकन ले सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए इग्नु अध्ययन केंद्र से संपर्क किया जा सकता है।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें