गढ़वा पुलिस ने मध्य रात्रि नहर चौक पर रेकी के दौरान तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा पुलिस ने मध्य रात्रि नहर चौक पर रेकी के दौरान तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में दिलकश रोशन (रेहला मायापुर), सतीश कुमार विश्वकर्मा (रेहला मायापुर) और लाल बाबूराम (रेहला) शामिल हैं।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे दिन में उन घरों की रेकी करते थे, जिनमें ताला बंद होता था, और रात में ताला तोड़कर चोरी को अंजाम देते थे। उन्होंने यह भी कबूला कि चोरी के सामान को वे विश्रामपुर के मुकेश कुमार सोनी, टंडवा के सुशील सोनी, कृष्णा सोनी और बिहार के एक व्यक्ति के पास बेचते थे।

पुलिस ने उनकी निशानदेही पर मुकेश कुमार सोनी, सुशील कुमार सोनी और कृष्णा सोनी को भी गिरफ्तार कर लिया।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें