गढ़वा गढ़वा पुलिस ने अवैध बालू खनन एवं परिवहन करने के मामले में दो ट्रैक्टर को जप्त किया है। सोमवार को पुलिस के द्वारा की गई इस कार्रवाई में सबसे पहले हरैया से बना गांव निवासी सद्दाम खान के ट्रैक्टर को जप्त किया गया। वही दूसरा शहर के टंडवा से पुलिस ने आनंद महतो के ट्रैक्टर को जप्त किया गया है वहीं चालक पिपरा गांव निवासी प्रदीप कुमार और हूर गांव निवासी विवेक चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी बृज कुमार ने बताया कि गढ़वा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध बालू का परिवहन कर रहे हैं सूचना के आधार पर छापेमारी की गई उसे दौरान दो ट्रैक्टर को जप्त कर लिया गया है। वहीं चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता
Post Views: 144










