गढ़वा: फकीरा डीह में मारपीट की घटना, युवक घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा: फकीरा डीह में मारपीट की घटना, युवक घायल

गढ़वा जिले के फकीरा डीह गांव में मारपीट की घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल युवक की पहचान भंडरिया थाना क्षेत्र के फकीरा डीह निवासी कादिर खान के रूप में हुई है। घटना के संबंध में घायल ने बताया कि वह अपने हिस्से की जमीन पर घर बना रहा था। तभी अचानक उसके चाचा हसमुद्दीन खान अपने घर के सभी सदस्यों के साथ वहां पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि उन्होंने निर्माणाधीन घर को तोड़ दिया और लाठी-डंडों से हमला कर कादिर को घायल कर दिया।

घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। परिजनों ने घायल कादिर खान को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें