गढ़वा: आमने-सामने बाइक टक्कर में एक घायल
गढ़वा-गोबरदाहा-चिनिया सड़क पर शिवदामर के समीप दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान डंडई थाना क्षेत्र के झोतर गांव निवासी लोकेश यादव के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, लोकेश यादव अपने रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे। इसी दौरान शिवदामर के पास सामने से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल से उनकी टक्कर हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता
Post Views: 190










