गढ़वा: जैक सदस्य डॉ. प्रसाद पासवान ने परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा। मंगलवार को जैक सदस्य डॉ. प्रसाद पासवान ने राजकीयकृत गोविंद प्लस टू उच्च विद्यालय, गढ़वा में चल रही वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का निरीक्षण किया। उन्होंने द्वितीय पाली में हो रही हिंदी और अंग्रेजी विषय की परीक्षा का जायजा लिया और इसे शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त पाया।

डॉ. प्रसाद ने कहा कि परीक्षा पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो रही है। इस केंद्र पर कुल 480 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 479 उपस्थित रहे, जबकि एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। सभी परीक्षा कक्षों में कदाचारमुक्त माहौल में परीक्षा संचालित की गई।

निरीक्षण के दौरान दंडाधिकारी ओम कृष्णम, महिला पर्यवेक्षिका अमृता पाठक, उप केंद्राधीक्षक ध्रुव कुमार झा, मनोज कुमार मौर्य, अभिषेक रंजन, रमा शंकर देव, प्रणव, जितेंद्र कुमार, राजेश कुमार समेत कई अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें