गढ़वा: जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में भृगु नाथ चौबे अध्यक्ष और मृत्युंजय तिवारी महासचिव निर्वाचित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में भृगु नाथ चौबे अध्यक्ष और मृत्युंजय कुमार तिवारी महासचिव निर्वाचित हुए। अध्यक्ष पद पर भृगु नाथ चौबे ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गौतम कृष्ण सिंह को 8 मतों से पराजित किया। भृगु नाथ चौबे को 144 मत मिले, जबकि गौतम कृष्ण सिंह को 136 मत प्राप्त हुए।

उपाध्यक्ष पद के लिए कुल छह प्रत्याशी मैदान में थे, जिनमें सच्चिदानंद शुक्ला ने 81 मत पाकर जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जितेंद्र तिवारी (77 मत) को 4 मतों से हराया। अन्य प्रत्याशियों में अशोक कुमार को 39, दीपक कुमार को 8, देवेंद्र प्रजापति को 42 और धीरेन्द्र कुमार चौबे को 27 मत मिले।

महासचिव पद पर मृत्युंजय तिवारी ने 123 मत प्राप्त कर बड़ी जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी परेश कुमार तिवारी (100 मत) को 23 मतों से हराया। महासचिव पद के अन्य प्रत्याशियों में जितेंद्र कुमार को 57 और शशि मनी पांडे को 1 मत मिला।

कोषाध्यक्ष पद पर गरीबुल्लाह अंसारी ने 141 मत पाकर जीत दर्ज की। उन्होंने अवध किशोर चौबे (137 मत) को 4 मतों से हराया। सहायक कोषाध्यक्ष पद पर रवि शंकर प्रसाद ने 1 मत से जीत दर्ज की।

संयुक्त सचिव-1 पद पर ओम प्रकाश चौबे विजयी रहे, जिन्होंने 142 मत प्राप्त कर देवदत्त चौबे (109 मत) को 33 मतों से हराया। संयुक्त सचिव-2 पद पर प्रवीण कुमार पांडे ने 108 मत प्राप्त कर सोमनाथ विश्वकर्मा (104 मत) को 4 मतों से हराया।

कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए अमरेंद्र कुमार (167 मत), राजीव कुमार पांडे (192 मत), कृष्ण कुमार मेहता (156 मत), सत्यनारायण कुमार सिन्हा (183 मत) और परमानंद कच्छप (132 मत) निर्वाचित हुए।

मतगणना के बाद सभी विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। चुनाव पदाधिकारी सतीश मिश्रा ने सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी और संघ को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें