दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मेदिनीनगर। चैनपुर थाना क्षेत्र के गांधीपुर के पास दो बाइकों की भीषण टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतक की पहचान शहर थाना क्षेत्र के हमीदगंज बीएन कॉलेज न्यू एरिया मोहल्ला निवासी विनोद के पुत्र रविरंजन कुमार के रूप में हुई है। घायलों में हमीदगंज बीएन कॉलेज निवासी धर्मेंद्र वैद के पुत्र अंकित कुमार (20 वर्ष), उसी मोहल्ले के वीरेंद्र यादव के पुत्र विशाल कुमार (18 वर्ष), हाउसिंग कॉलोनी निवासी संजय राम के पुत्र विवेक कुमार (25 वर्ष) और आबादगंज निवासी विलास राम के पुत्र अमित कुमार (28 वर्ष) शामिल हैं।

स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना चैनपुर थाना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा। अस्पताल में इलाज के बावजूद घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस चौकी के एएसआई नीरज कुमार, पुलिस जवान महेंद्र कुमार और विकास कुमार अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें