पिता की पुण्यतिथि पर पुत्र ने किया रक्तदान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा: सोशल वर्कर संस्था गढ़वा के तत्वावधान में सदर अस्पताल गढ़वा में एक यूनिट रक्तदान कराया गया। चैतन्य देव ने बताया कि उनके पिता स्वर्गीय कृष्णा प्रसाद केशरी (ठाकुर महल) का तीन वर्ष पूर्व 5 मार्च को निधन हो गया था। वे अपने पिता की पुण्यतिथि पर हर वर्ष रक्तदान कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

रक्तदान के उपरांत उनका रक्त समूह O पॉजिटिव एक पीड़ित महिला, फूल कुमारी देवी, जो अमाखोरया, धुरकी की रहने वाली हैं और प्रकाश चंद जैन सेवा सदन, डाल्टनगंज में इलाजरत हैं, को दिया गया। उन्हें O पॉजिटिव रक्त की अत्यावश्यकता थी। रक्तदान के तुरंत बाद उन्हें रक्त उपलब्ध करा दिया गया।

मौके पर संस्था के संचालक आकाश केशरी ने कहा कि शहर के युवा संस्था से जुड़कर समय-समय पर रक्तदान कर रहे हैं। संस्था के युवा हरसंभव प्रयास करते हैं कि जहां जरूरत हो, वहां उनकी टीम खड़ी रहे ताकि ज़रूरतमंदों को सहायता मिल सके।

रक्तदाता ने रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया। पूरी टीम की ओर से रक्तदाता को बधाई दी गई। कार्यक्रम में संस्था के सक्रिय सदस्य शुभम केशरी, संजय केशरी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें