गढ़वा कल्याणपुर स्थित गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय में आज, 8 मार्च 2025 (शनिवार) को महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. संयुक्ता सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ईश्वर ने महिलाओं को मातृत्व शक्ति प्रदान की है, जिसके सहारे वे सभी कठिनाइयों का सामना करते हुए समाज को नई दिशा देने का कार्य करती रही हैं।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनीता तूफानी ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “महिला मान है, महिला सम्मान है, महिला अभिमान है।”
कार्यक्रम का समापन संबोधन प्रो. सुनील पाल ने किया। इस अवसर पर डॉ. अर्चना कुमारी, प्रो. अशोक पाठक, प्रो. एस. एन. रॉय, डॉ. राज औखोरी, डॉ. कुमार महिपाल, प्रो. नेलन तिर्की, प्रो. ललिता देवी, प्रो. आभा मुखर्जी, प्रो. रंभा पाल, प्रो. मनोरमा, प्रो. सुमेधा कुमारी, गौतम कुमार, मुकेश कुमार, पूजा कुमारी सहित महाविद्यालय की अनेक छात्राएँ उपस्थित रहीं।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










