भाजपा संगठन महापर्व को लेकर गढ़वा नगर मंडल में बैठक आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा नगर मंडल में भाजपा संगठन महापर्व को लेकर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप की अध्यक्षता में एवं मंडल चुनाव प्रभारी हरेंद्र द्विवेदी की उपस्थिति में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडल पदाधिकारियों और बूथ कार्यकर्ताओं के साथ मंडल चुनाव से संबंधित चर्चा हुई, जिसमें मंडल अध्यक्ष पद के लिए कार्यकर्ताओं ने अपनी-अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। निर्धारित नियमों के अनुसार, तीन नामों पर चर्चा कर सहमति बनी, जिसे मंडल प्रभारी द्वारा झारखंड प्रदेश नेतृत्व को भेजा जाएगा।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल चुनाव पदाधिकारी हरेंद्र द्विवेदी ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी कार्यकर्ताओं की बदौलत बनी है। संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए बूथ से लेकर मंडल, जिला और प्रदेश तक का चुनाव कार्यकर्ताओं की सहमति से संपन्न किया जाता है। इसी क्रम में भाजपा नगर मंडल में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया जारी है।

उन्होंने जानकारी दी कि 17 से 19 मार्च के बीच अध्यक्ष चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। दावेदारी करने वाले कार्यकर्ताओं में से तीन नामों का चयन कर प्रदेश चुनाव समिति को भेजा जाएगा। वहां से पार्टी में उनकी भूमिका, सक्रियता और नियमों को ध्यान में रखते हुए जिला चुनाव समिति को सहमति मिलेगी। इसके बाद, 17 से 19 मार्च के बीच नामांकन, मतदान प्रक्रिया या सर्वसम्मति से मंडल अध्यक्ष का निर्वाचन संपन्न होगा।

इसके अलावा, उन्होंने बताया कि मंडल अध्यक्ष चुनाव के बाद 21 से 23 मार्च तक जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया चलेगी।

बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा नेता राजकुमार मधेसिया, जिला कार्यालय मंत्री धनंजय गोंड, राकेश शंकर गुप्ता, लखन गुप्ता, टीनकु गुप्ता, गौतम गुप्ता, चोटान सोनी, मनोज महतो, सुरेश अग्रवाल, विशाल गुप्ता, शंकर कुमार, अरविंद केशरी, जय पटवा, राजू गोंड सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें