ब्रेकिंग न्यूज़: गोदरमाना बाजार में पटाखों की दुकान में भीषण आग, दुकानदार समेत 5 की जलकर मौ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा गोदरमाना बाजार के मेन रोड पर वनांचल ग्रामीण बैंक के सामने स्थित कुश कुमार की पटाखों की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में दुकानदार समेत पांच लोगों की जलकर मौत हो गई। आग लगते ही पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी दुकान जलकर खाक हो गई। आसपास की दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन तब तक बड़ा नुकसान हो चुका था।

प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है, लेकिन फॉरेंसिक टीम की जांच के बाद ही सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और राहत कार्य जारी है।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें