गढ़वा के गढ़देवी मंदिर में होली मिलन समारोह का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा शहर के प्रसिद्ध गढ़देवी मंदिर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने पूजा-पाठ के बाद एक-दूसरे को होली की बधाई दी।

कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर में पकवान का प्रसाद चढ़ाकर की गई। गढ़देवी मंदिर के पुजारी राजन पांडे और मनु पांडे ने विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न कराई। मौके पर मौजूद टिंकू सिंह और अरविंद पटवा ने बताया कि हर वर्ष गढ़देवी मंदिर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं।

इस अवसर पर अरुण गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें