गढ़वा बाईपास के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो युवक घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा बाईपास के डुमरो गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घायलों की पहचान गढ़वा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी राकेश रजवार और नारद कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर गढ़वा से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान डुमरो गांव के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वे दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें