श्रीराम नवमी पूजा महासमिति की आम बैठक संपन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा श्रीराम नवमी पूजा महासमिति के जनरल अध्यक्ष उमेश कश्यप की अध्यक्षता में मेलोडी मंडप छठ घाट में आम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में श्रीराम नवमी पूजा को धूमधाम से मनाने, नए सत्र के लिए संस्था के पुनर्गठन और पिछले वर्ष के आय-व्यय पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में महासमिति के पदाधिकारी, सभी अखाड़ों के पदाधिकारी, सभी रथ समितियों के सदस्य उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने अपनी राय रखी और अखाड़ा समिति के सदस्यों ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। चर्चा के बाद सर्वसम्मति से निम्नलिखित पदाधिकारियों का चयन किया गया:

  • अध्यक्ष: रोहित कुमार (छोटू)
  • महामंत्री: राजकुमार गुप्ता (मंटू)
  • कोषाध्यक्ष: पिंटू कुमार (ओला)
  • उप कोषाध्यक्ष: विवेक सिन्हा, शुभम गुप्ता
  • उपाध्यक्ष: मनोज महतो, राहुल डिसूजा, विशाल गुप्ता, दीनदयाल पासवान, अविनाश पासवान
  • मंत्री: गौतम गुप्ता, विशाल गुप्ता, सूर्य प्रकाश सिंह, पवन सोनी
  • संगठन मंत्री: निशांत कश्यप
  • मीडिया प्रभारी: लकी मधेशी, अभिषेक कश्यप
  • संरक्षक: विनोद कमलापूरी, राजकुमार मधेशिया, रवींद्र जायसवाल, विजय केसरी, दीपक तिवारी, अनु दुबे, उमेश कश्यप, दौलत सोनी, मनीष गुप्ता, मनीष कमलापुरी, पंकज केशरी, मनीष केशरी

इस बैठक में सभी सदस्यों ने एकजुट होकर श्रीराम नवमी को भव्य और सफल बनाने के संकल्प के साथ अपनी जिम्मेदारियां स्वीकार कीं।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें