गढ़वा ग्राम पंचायत परिहारा अंतर्गत ग्राम बलीगढ़ के फील्ड में परिहारा प्रीमियर लीग का नाइट सीजन का शुभारंभ माननीय मुखिया रविंदर राम एवं झामुमो के मनोनीत जिला अध्यक्ष शंभू राम के द्वारा फीता काटकर किया गया मौके पर मुखिया रविंद्र राम जी के द्वारा बताया गया कि खेल हमारे जीवन में एक अहम योगदान निभाता है। जिससे हम सभी को एक दूसरे से मिलने के साथ-साथ अपनी मानसिक शारीरिक क्षमता को बढ़ाने एवं निखारने का मौका मिलता है । साथ ही जिला अध्यक्ष शंभू राम जी के द्वारा बताया गया कि इस तरह के आयोजन से हमारे युवा आज के समय में सकारात्मक सोच की तरफ बढ़ते हैं साथ ही साथ आज के समय में जिस प्रकार क्रिकेट का क्रेज बढ़ रहा है उसको देखते हुए गढ़वा क्षेत्र में नाइट टूर्नामेंट का आयोजन करना एक बहुत बड़ी बात है इसमें आयोजक कमेटी को धन्यवाद आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किए की पूर्व मंत्री माननीय मिथिलेश कुमार ठाकुर जी के द्वारा खेल के क्षेत्र में बहुत ही अच्छा कार्य किया गया है । उसी के बदौलत आज ग्राम बलीगढ़ में ही एक फुटबॉल स्टेडियम का निर्माण कार्य चालू है और हमेशा से आप सब के साथ हम सब हैं ।आप सब आगे बढ़िए हम सब सहयोग करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं ।
उद्घाटन मैच गढ़वा सहिजना बनाम दुलदुलवा के बीच खेला गया जिसमें गढ़वा सहीजना के टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित की जिसमें दुलदुलवा की टीम ने अपने पूरे इनिंग में 68 रन का स्कोर खड़ा किया जिसको गढ़वा सहीजना के टीम ने 9 वे ओवर में आसानी से रण चेस कर ली और अगले दौर में प्रवेश की।
*मौके पर*
तिलडाग मुखिया प्रतिनिधि संजय चंद्रवंशी, विशाल कुमार, सुनील गौतम, रामचंद्र राम, आनंद पासवान, गोविंद कुमार, अफसर अंसारी ,मुख्तार अंसारी ,रविंद्र सिंह, भागीरथी सिंह ,नरेंद्र सिंह ,ताहिर अंसारी ,बीडीसी प्रतिनिधि संजय सिंह , मुन्ना सिंह, रामचंद्र यादव ,अशोक मेहता एवं हजारों हजार खेल प्रेमी उपस्थित रहे
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










