रंका और रमकंडा प्रखंड में व्यापक पैमाने पर अवैध खनन का कार्य धड़ल्ले से चल रहा है : भाजपा नेता मुरारी यादव 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य मुरारी यादव ने कहा कि रंका और रमकंडा प्रखंड में व्यापक पैमाने पर अवैध रूप से खनन एवं पत्थर क्रॉसिंग का कार्य प्रशासन की मिली भगत से चल रहा है, जिससे स्थानीय लोगों का जीना दूभर हो गया है।

मुरारी यादव ने कहा कि खनन माफिया और जिला प्रशासन की मिलीभगत से एनजीटी के नियमों को तक पर रखकर दोनों प्रखंड में खनन किया जा रहा है। जिला के पदाधिकारियों ने गलत तरीके से खनन कार्य हेतु एनओसी निर्गत कर दिया है, जिसकी वजह से खनन माफिया दिन-रात खनन का कार्य कर रहे हैं। खनन माफियाओं के दबाव में प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। इलाके में पॉल्यूशन बढ़ गया है। गांवों में रहना मुश्किल हो गया है। अवैध ब्लास्टिंग से कई जगह मकानों में दरारे आई हैं।

भाजपा नेता ने जिला प्रशासन और झारखंड सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरकार अविलंब अवैध रूप से संचालित खनन कार्य पर रोक लगावे अन्यथा भारतीय जनता पार्टी के नेता सड़क पर उतर कर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि उक्त अवैध खनन की जानकारी स्थानीय विधायक श्री सत्येंद्र नाथ तिवारी जी को देखकर इस पर नकेल कसने के गुहार लगाएंगे।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें